मूलभूत सुविधाओं से महरूम कॉलोनीवासी
बिल्डर ने वसूले नागरिकों से लाखों रूपए
इछावर रोड पर अल्हादाखेड़ी के पास स्थित कॉलोनीनाईजर ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर नागरिकों से लाखों रूपए वसूल लिए लेकिन सड़क, पानी, बिजली सीवेज लाईन सहित अन्य जरूरी सुविधाएं कॉलोनी में उपलब्ध नहीं कराई।
कॉलोनीनाईजर की धोखाधड़ी से परेशान कॉलोनी के रहवासी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को सुविधाएं नहीं होने से उत्पन्न हो रहीं दिक्कतों से अवगत कराया। नागरिकों ने बताया की बीते दिनों अव्यवस्थित बिजली लाईन के कारण एक व्यक्ति की मौत भी कॉलोनी में हो चुकी है। कॉलोनी में पंद्रह से बीस मकान परिवार निवासरत है पूरा पैसा देने के बाद भी सुविधाओं को तरस रहे है। कॉलोनी के जीवन सिंह, रूपकुमार, हरिचरण गौंड, सविता बाई, पवित्रा बाई, संगीता बाई, प्रकाश आदि ने प्रशासन से कॉलोनीनाईजर को आदेशित कर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
बिल्डर ने वसूले नागरिकों से लाखों रूपए
सीहोर 26 नवंबर, 2019एमपी मीडिया पाइंट

Post A Comment: