ग्राम पंचायत द्वारा डाली गई मुरम अब लोगो के लिए बनी मुसीबत

राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी                       एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर ब्लाक मे भाऊँखेड़ी को सबसे बड़ी और एतिहासिक पंचायत होने का गौरव प्राप्त है लेकिन पंचायत वालों की बचकानी हरकतों के कारण भाऊँखेड़ी का यह गौरव मुरमयुक्त मिट्टी मे मिल गया है। पंचायत को सिर्फ़ नालियाँ साफ करानी थी लेकिन उसने पूरी रोड पर मुरमयुक्त मिट्टी पटकवादी जिससे अब रोड पर कीचड़ ही कीचड़ मचा हुआ है।


वैसे देखा जाए तो इछावर ब्लाक में 71 पंचायतो में भाऊँखेड़ी ग्राम पंचायत एक ऐसी पंचायत है जिसमे स्वच्छता पूरी तरह नदारत नजर आ रही है।इसका अंदाजा मेनरोड पर यह नजारा देखकर ही लगाया जा सकता है।अभी पिछले हप्ते ग्रामीणों ने सरपंच व सचिव को इस समस्या से अवगत कराया था इसके बाद ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया गया था कि मेन रोड पर कीचड़ की समस्या का समाधान होगा व जल्द ही जहाँ गड्ढे हैं वहाँ मुरम डाली जायेगी पर  ग्राम के कुछ लोगो ने मांग की थी कि यहाँ मुरम न डालते हुए सिर्फ नालियों की सफ़ाई करवा दी जाए तो समस्या का समाधान  हो सकता है मगर ग्राम पंचायत ने इस सुझाव की ओर ध्यान नही दिया और मिट्टीयुक्त मुरम डाल दी जिससे समस्या का समाधान तो नही हुआ बल्की आम लोगो की समस्याएं ओर भी बढ़ गई हैं। आये दिन यहाँ दो पहिया वाहन चालक गिरते रहते है जिसमे अभी तक कई लोग जख्मी भी हो चुके हैं; इस समस्या के समाधान के लिए कई बार उच्चाअधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।मगर  इछावर ब्लाक की सबसे बढ़ी पंचायत होने का गौरव कहीं न कहीं इस मेन रोड पर इस कीचड़ के कारण धूमिल होता नजर आ रहा है।
Share To:

Post A Comment: