सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ विद्या संस्कार कार्यक्रम,
इछावर 30 जनवरी,2020 एमपी मीडिया पाइंट
गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर इछावर मे बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की गई ।इस अवसर पर अनेक नवप्रवेशी बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार भी किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन एवं विद्या आरंभ संस्कार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर इछावर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया ।
माघ मास के पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का कार्यक्रम संपन्न होता है।
इस अवसर पर सरस्वती स्कूल प्राचार्य रविंद्र खाकरे ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व प्रकृति का पर्व हैं, इस दिन पीले वस्त्र पहनने, पीली वस्तुओं का दान करने, पीले चांवल का सेवन करने और मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाने का विधान है। मां सरस्वती के अवतरण दिवस पर आज के दिन समूची प्रथ्वी पर बहार छा गई थी। मां सरस्वती को परमपिता परमेश्वर श्रीहरि व भगवान ब्रह्मा ने आग्रह कर प्रथ्वी पर उतारा था। ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को प्रणाम करते हैं।
इस अवसर पर बड़ी सँख्या में बच्चों के साथ उनके पालक भी पहुंचे, और अपने बच्चो का हाथ पकड़कर विद्या आरंभ संस्कार करवाया।
कार्यक्रम में मुकेश प्रगट एडवोकेट,कमलसिंह खींची समाजसेवी,शैलेंद्र मेहता, विष्णु गुप्ता, विकास मुकाती, आदि उपस्थित रहे।
इछावर 30 जनवरी,2020 एमपी मीडिया पाइंट
गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर इछावर मे बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की गई ।इस अवसर पर अनेक नवप्रवेशी बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार भी किया गया।
माघ मास के पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का कार्यक्रम संपन्न होता है।
इस अवसर पर बड़ी सँख्या में बच्चों के साथ उनके पालक भी पहुंचे, और अपने बच्चो का हाथ पकड़कर विद्या आरंभ संस्कार करवाया।
कार्यक्रम में मुकेश प्रगट एडवोकेट,कमलसिंह खींची समाजसेवी,शैलेंद्र मेहता, विष्णु गुप्ता, विकास मुकाती, आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment: