विद्युत वितरण कंपनी की नई पहल,
उपभोक्ताओं को मिलेगा लंबी कतारों से निजात,
सुबह 8:00बजे से रात 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी सुविधा 
इछावर 30 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर विद्युत वितरण द्वारा  ग्राहकों के लिए नई पहल जानकारी के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु शहर वितरण केंद्र इछावर परिसर में गत 29 जनवरी  से एटीपी मशीन का शुभारंभ किया गया है। जिसमें इछावर शहर के विद्युत उपभोक्ता सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक विद्युत देयकों भुगतान कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर के थाना के सामने स्थित विद्युत कार्यालय में इन दिनों उपभोक्ताओं के बिजली के बिल मशीन द्वारा जमा किए जा रहे हैं। जिसमें कुछ सेकंड के भीतर ही बिल जमा करने के उपरांत कंप्यूटराइज्ड रसीद उपभोक्ताओं को प्राप्त हो जाती है। 
विद्युत उपभोक्ताओं को यह सुविधा प्रतिदिन सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक उपलब्ध कराई जा रही है। नगर के उपभोक्ताओं ने भी विद्युत विभाग की इस पहल की सराहना की है। 
मंगलवार को मीडिया  द्वारा बिल भुगतान केंद्र का जायजा लेने पर मशीन की प्रक्रिया को देखा जिसमें महज आधे मिनट के भीतर उपभोक्ताओं के बिल जमा होते देखे गए। इसके पूर्व पिछले माह तक लोगों के विद्युत बिल मैनुअली जमा कराए जा रहे थे जिसमें अपेक्षाकृत अधिक समय लगता था एवं भुगतान केंद्र पर उपभोक्ताओं की कतारें लगी रहती थीं। लेकिन मशीन से बिजली का बिल कम समय में जमा होने से लोगों को अब बिल जमा करने में लगने वाली लंबी लाइनों से भी निजात मिलती दिखाई दे रही है।  
वही विद्युत विभाग इछावर जेई चंद्रशेखरसिंह ने बताया कि गूगलपे,फोनपे,पेटीएम,अमेजॉन आदि द्वारा आप अपना बिल भुगतान आसानी से कर सकते हैं।
वही जेई चंद्रशेखरसिंह द्वारा बताया गया कि इछावर में संचालित ऑनलाइन सीएससी  केंद्रों पर से भी आप अपना बिल भुगतान कर सकते हैं।
वही विद्युत बिल जमा करने हेतु लगाई गई एटीपी मशीन ऑपरेटर राहुल वर्मा ने बताया की पूर्व में जहां उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की दशा में कर्मचारियों द्वारा रजिस्टरों में देखकर बिल की कॉपी निकालनी पड़ती थी, जिसके बाद ही लोगों का बिल जमा हो पाता था। लेकिन अब अपना सर्विस क्रमांक या केवल नाम भी बताकर अपना विद्युत बिल पता कर सकते हैं। जिसे जमा कर तुरंत रसीद भी मिल जाती है, बताया जाता है कि इस सुविधा से बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी बेवजह की मेहनत से निजात मिली है। उन्हें बिल की पोस्टिंग नहीं करनी पड़ती, वहीं दूसरी ओर कंप्यूटराइज्ड रसीद विभाग के सर्वर से जुड़ी रहने से विद्युत उपभोक्ताओं के बिल तुरंत खाते में जमा होते हैं। इससे दोबारा चुकाए गए बिल आने की आशंका भी नहीं रहेगी। 
Share To:

Post A Comment: