परिवर्तन दोनों तरफ से लेकिन परिणाम सुखद ही होंगे--आरसी श्रीवास्तव 

राजेश शर्मा 

परिवर्तन राजनितिक स्तर पर हो रहा है जो सब को दिखाई दे रहा लेकिन परिवर्तन प्रशासनिक स्तर पर भी हो रहा है। तालमेल ने तंत्र को प्रभावित किया हुआ है फिर भी आगे जाकर परिणाम सुखद ही आने की संभावना है। उक्त बात मप्र शासन के पूर्व उप सचिव आरसी श्रीवास्तव ने कही वह एक दिवसीय प्रवास पर इछावर पहुंचे थे।
चर्चा के दौरान श्रीवास्तव ने कहा कि बदलाव पर ब्रेक घर से लगाया जा सकता है क्योंकि घर से ही नेता और अधिकारी पैदा होते हैं। हम जो संस्कार डाल देंगे वही नेता और अधिकारी मे आएंगे। फिलहाल तुलनात्मक रुप से अच्छा नहीं चल रहा। अधिकार कहीं न कहीं गिर्वी पड़े है जो शुभ संकेत नहीं हैं। चाटुकारिता हावी है। अधिकारियों को अधिकार समझाने कोई दूसरा नहीं आएगा उन्हें खुद ही समझना होगा। स्थानांतरण एक व्यवस्था है बिमारी तो नहीं। फिर क्यूँ चमकते हैं।

श्रीवास्तव ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी अपने विचार व्यक्त किए वही उन्होंने कहा कि नेपोलियन ने कहा था कि असंभव कुछ नहीं मैं भी उसी सिद्धांत को प्रतिपादित करते अपनी मंजिल तक पहुंचा। अभावग्रस्त जीवन मेरे लिए राह का रोड़ा साबित नहीं हुआ। मेने अपने जिंदगी की जंग को पुरुषार्थ और आशीर्वादों के बलपर जीता।मैं आज आशीर्वाद ही लेने इछावर आया हुआ हूँ।

उल्लेखनीय है कि आरसी श्रीवास्तव ने प्रदेश स्तर पर इछावर का नाम रोशन किया। वह इछावर के ही पुत्र है। उन्होंने अपने गुरु आरडी शर्मा का शाल-श्रीफल भेंट करते हुए सम्मान कर शुक्रवार को आशीर्वाद प्राप्त किया।
Share To:

Post A Comment: