भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट 

आयुक्त  लोक शिक्षण मप्र जयश्री कियावत ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि स्कूलों मे अतिथि शिक्षक 30 अप्रैल 2020 तक अपनी सेवाएँ देते रहेंगे। 
अतिथि शिक्षकों की सेवाएँ सुचारु रुप से जारी रखने के पीछे मंशा यह है कि एक अप्रैल से आरंभ होने वाला नवीन सत्र प्रभावित न हो।
गौरतलब है कि प्रदेश मे करीब 45 हजार अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएँ शासकीय स्कूलों मे दे रहे हैं। खुद को स्थाई करने की मांग को लेकर महिनों से धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अतिथि शिक्षक कह रहे हैं कि कमलनाथ सरकार अपने "वचन पत्र" को निभाए।
Share To:

Post A Comment: