पॉलीटेक्निक एवं इंजिनियरिंग महाविद्यालयों में वर्षो से शोषित है अतिथि व्याख्याता,
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
नियमितीकरण के लिए प्रमुख सचिव से मिला महिला पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
नियमितीकरण के लिए प्रमुख सचिव से महिला पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ प्रतिनिधि मंडल शनिवार को मिला है। प्रतिनिधि मंडल में सीहेार जिले के अतिथि व्याख्याता भी शामिल रहे।
महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज सीहोर के अतिथि व्याख्याता विश्वास बगवैया ने बताया की शासकीय पॉलीटेक्निक एवं इंजिनियरिंग महाविद्यालयों में वर्षो से सेवाएं देकर शोषित व्यवस्था का निर्वहन कर रहे है। अतिथि व्याख्याता नियमितीकरण स्थायित्व, एकमुश्त मानदेय व वर्तमान मानदेय के भुगतान संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान है। शासन द्वारा पॉलीटेक्निक व इंजिनियरिंग महाविद्यालयों में नियमितीकरण स्थायित्व पर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे और कालखंड रूपी व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जा रहा है जबकि उच्च शिक्षा के अतिथि विद्वानों को एकमुश्त मानदेय दिया जा रहा है इन्हीं मुददों को लेकर संगठन संस्थापक अध्यक्ष योगेश इन्दोरिया,उपाध्यक्ष जशवंत सिंह, सचिव देवीदीन और कोषाध्यक्ष राहुल यादव ने प्रमुख सचिव सहित कर्मचारी आयोग सचिव व विभागीय मंत्री से मुलाकात की है। श्री बगवैया ने कहा की पॉलीटेक्निक और इंजिनियरिंग कॉलेजों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को एकमुश्त मानदेय दिए जाने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर द्वारा अतिथि व्याख्याताओं के पक्ष में समान कार्य के लिए समान वेतनमान संबंधित अंतिम परिणाम अतिथि व्याख्याताओं के पक्ष में दिया गया है।

Post A Comment: