विहिप सात दिनों तक मनाएगा श्रीराम जन्मोत्सव ,
दसों प्रखंडों में इकाई स्तर पर होंगे भव्य आयोजन,

खंडवा में आयोजित जिला बैठक में लिया गया निर्णय

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

 विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिले में पहली बार सात दिनों तक भव्य श्रीरामजन्मोत्सव मनाएगा। गुड़ी पड़वा झूलेलाल जयंती चैत नवरात्रा हिन्दू नववर्ष 25 मार्च बुधवार से धार्मिक आयोजनों का श्रीगणेश किया जाएगा। श्रीराम नवमीं गुरूवार 2 अप्रेल तक दसों प्रखंडों में इकाई स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आगामी कार्यक्रमों को लेकर ग्राम खंडवा में विहिप बजरंग दल के द्वारा जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला बैठक में जिले के दसों प्रखंडों और इकाईयों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रांत सहमंत्री गोपाल सोनी,प्रांत गौरक्षा प्रमुख अजित सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने श्रीरामदरबार के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। जिलामंत्री राकेश विश्वकर्मा ने आगामी माह में आने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तृत की। जिला उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा,जिला संयोजक विवेक राठौर,ने हिन्दू नववर्ष 25 मार्च बुधवार से धार्मिक आयोजनों का श्रीगणेश करने और श्रीराम नवमीं गुरूवार 2 अप्रेल तक दसों प्रखंडों में इकाई स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा।
कोषाध्यक्ष मोहितराम पाठक जिला धर्माचार्य नारायणदास महाराज,जिला गौरक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, जिला समरसता प्रमुख गगन नामदेव, जिला सत्संग प्रमुख महेश शर्मा,जिला अखाड़ा प्रमुख अन्नु चौहान जिला सुरक्षा प्रमुख धीरज सिंह ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया। सर्वसहमति से आगामी सभी कार्यक्रम विहिप बजरंग दल की गरीमा अनुरूप मनाने का निर्णय लिया गया। होली मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। जिला बैठक में विद्यार्थी प्रमुख सुरेश दांगी, श्यामपुर प्रखंड से आशीष सिसोदिया, मोहन भाठी,दीनदयाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में विहिप बजरंग दल कार्यकर्तागण सम्मिलित रहे।
०००००००००००००००००००००००००००००
Share To:

Post A Comment: