परीक्षा देने पहुंचे छात्रों का किया स्वागत 

 
कोठरी 4 मार्च, 2020

एमपी मीडिया पाइंट 

संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठरी में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा में   कक्षा पांचवी और आठवीं परीक्षा देने आये बच्चों मे बहुत उत्साह देखा गया संकुल प्राचार्य आरसी मेवाड़ा ,बीआरसी अजबसिंह राजपूत,केंद्राध्यक्ष सीएच मैचन ने हार पहनाकर बच्चों का स्वागत किया। बच्चे बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। इस अवसर पर जीएस सोलंकी,श्रीराम कुलखंड्या,सुरेश कुमार दसोंदी,जन शिक्षक विजय सिंह जायसवाल व राजेंद्र सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: