परीक्षार्थी लेकर भागा प्रश्नपत्र,
परीक्षा केंद्र खेरी(इछावर) का मामला
कोई रिपोर्ट नहीं
शिवराजसिंह राजपूत, इछावर एमपी मीडिया पाइंट
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा मे प्रतिदिन कोई ना कोई मामला सामने आ रहा है। कल जिले के आष्टा ब्लाक मे फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया था तो मंगलवार को इछावर ब्लाक ग्राम खेरी स्थित परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र ही लेकर भाग खड़ा हुआ।
जानकारी अनुसार आनंद आत्मज संतोष वर्मा निवासी निपानिया सिक्का बोर्ड परीक्षा 10 वीं के संस्कृत विषय का पेपर दे रहा था। परीक्षा कक्ष मे कुछ ही समय गुजरा था कि वह प्रश्नपत्र लेकर भागखड़ा हुआ। परीक्षा केंद्र पर तैनात होमगार्ड के जवान ने दूर जाकर उसे धरदबोंचा।
इस प्रकरण के विषय मे केंद्राध्यक्ष संतोष सोनी का कहना है कि परीक्षार्थी टायलेट का कहकर गया था उसे कुछ ही समय मे पकड़ लिया गया।
एसडीएम प्रगति वर्मा का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान मे नहीं, दिखवाती हूँ ।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर पेपर लेकर भागने के पीछे परीक्षार्थी की मंशा क्या थी! क्या वह सुनियोजित तरीके से नकल माफिया के मंसूबे को साकार करने का माध्यम बना हुआ था। सूत्रों की माने तो मामला छोटा नहीं है। पेपर आऊट करने की विधा का एक हिस्सा भी हो सकता है।
परीक्षा केंद्र खेरी(इछावर) का मामला
कोई रिपोर्ट नहीं
फाइल फोटो

Post A Comment: