इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

जिला सहकारी बैंक ने किया एटीएम सेवा का शुभारंभ 

                        अभय मेहता

जिला सहकारी बैंक इछावर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की बैठक में बैंक के खाता धारकों के लिए एटीएम का शुभारम्भ किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सरकारी नेता अभय मेहता ने कहा कि सहकारिता ही ग्रामीण क्षेत्र के विकास का आधार है। इससे देश के किसानों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपार सम्भावनाएं हैं। वही कहा कि 90 प्रतिशत किसान सहकारिता से जुड़े हुए हैं। हर बैंक अपने-अपने उपलब्धता  अपने-अपने सेविंग खातों के हिसाब से अपने कस्टमर को उपयोग देती है। हमने तो पहली बार हमारे यहां यह निर्णय किया मध्यप्रदेश में जबसे कमलनाथ जी की सरकार आई है।
निर्णायक स्थिति बनी है कि प्रत्येक किसान को हमारे यहां से जो हमारा जो एटीएम का कार्ड है उससे पैसा तो निकलेगा।
ग्रामीणों की सेवा के लिए सहकारिता विभाग किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर,कांग्रेस नेता रामनारायण परमार,पूर्व नप अध्यक्ष सुनील राठी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: