शिवराजसिंह राजपूत, इछावर
एमपी मीडिया पॉइंट

विद्युत मण्डल इछावर द्वारा  मंगलवार को बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं के यहां से अधिक बिल बकाया होने के कारण उपभोक्ताओं के वाहन उठाये ।
इछावर विद्युत वितरण कंपनी जेई चंद्रशेखरसिंह एवं दीवड़िया विद्युत कंपनी कर्मचारियों नेक्षेत्रके अंतर्गत आने वाले ग्राम झालकी,नीलबड एवं कुशलपुरा ग्रामीण इलाको मे विधूत बिल के बकाया उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करते हुऐ। 3 बाईक सहित 2 ट्रेकटर जप्त कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
वही इछावर विद्युत मंडल जेई चंद्रशेखरसिंह ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जो भी उपभोक्ता बकाया बिजली के बिल का भुगतान नहीं करेगा।
उस पर लगातार ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देशित करते हुए बताया कि सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द अपने बाकी बिजली के बिलों का भुगतान करें।
Share To:

Post A Comment: