गुरुग्राम। कोरोना वायरस से जंग में देश के कई राज्यों में से हरियाणा भी प्रभावी तरीके अपानकर संक्रमण को कंट्रोल करने में सफल रहा है। अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम है। लेकिन गुरुवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी हैरत में हैं। राज्य में आज गुरुवार को 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 9 सदस्यों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद इन लोगों से मिलने वालों की तलाश की जा रही है। सभी को तलाशकर क्वारंटाइन किए जाने की तैयारी है। कोरोना संक्रमित हुआ यह परिवार पंचकूला के सेक्टर 15 में रहता है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले इस परिवार की एक महिला 44 साल की सोनिया महाजन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके अगले दिन उनके पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। जिसके तुरंत बाद परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। पीजीआई चंडीगढ़ की रिपोर्ट में परिवार के 9 सदस्यों के कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इन 9 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के दूसरे सदस्यों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
Share To:

Post A Comment: