कोरोनावायरस से लड़ रहे हैल्थ डिपार्टमेंट का पुष्पवर्षा करते हुए किया सम्मान

शिवराजसिंह राजपूत,इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी,मीडिया कर्मी,सफाईकर्मी जैसे तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स नाम दिया गया है।
प्रदेश के कई जिलों से ऐसी तस्वीर आईं,जहां लोगों ने इन सभी कोरोना वॉरियर्स पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया।
इसी तरह समाजसेवी संगठनों ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर में दिन-रात लगे इछावर अस्पताल मे कार्यरत डॉक्टर्स,पेरामेडिकल स्टाप का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मानस सेवा समिति व होप क्लब इछावर की ओर से समाजसेवी चंद्रपाल सिंह दरबार ने बीएमओ डा. बीबी शर्मा को प्रोत्साहन पत्र भेंट किया और संगठन की तरफ से समूचे स्टाफ के स्वस्थ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने सभी समाजसेवियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी समाजसेवियों ने स्वास्थ्य विभाग को सम्मानित कर रहे हैं।इसके लिए आप निश्चित ही धन्यवाद के पात्र हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि पिछले 22 दिनों से अपनी जान जोखिम में डाल कर लगातार इछावर क्षेत्र को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। निश्चित ही सम्मानित होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं अतुलनीय हैं।
वही समाजसेवी चंद्रपालसिंह दरबार ने कहा- इस महामारी से निपटने के लिए 24 घंटे ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स,नर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर हमलोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं, जिसके जज्बे का हमलोग सलाम करते हैं।
इस मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र धाड़ीवाल,संजय पालीवाल,प्रमोद जैन आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

शिवराजसिंह राजपूत,इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी,मीडिया कर्मी,सफाईकर्मी जैसे तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स नाम दिया गया है।
प्रदेश के कई जिलों से ऐसी तस्वीर आईं,जहां लोगों ने इन सभी कोरोना वॉरियर्स पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया।
इसी तरह समाजसेवी संगठनों ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर में दिन-रात लगे इछावर अस्पताल मे कार्यरत डॉक्टर्स,पेरामेडिकल स्टाप का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
वहीं उन्होंने बताया कि पिछले 22 दिनों से अपनी जान जोखिम में डाल कर लगातार इछावर क्षेत्र को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। निश्चित ही सम्मानित होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं अतुलनीय हैं।
वही समाजसेवी चंद्रपालसिंह दरबार ने कहा- इस महामारी से निपटने के लिए 24 घंटे ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स,नर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर हमलोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं, जिसके जज्बे का हमलोग सलाम करते हैं।
इस मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र धाड़ीवाल,संजय पालीवाल,प्रमोद जैन आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Post A Comment: