आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट 

कल गुरुवार से सब्जी मंडी का संचालन अनाज मंडी परिसर में होगा ।नीलामी का समय रोजाना सुबह 6 बजे से 9 बजे तक रहेगा ।
वीओ:- कॅरोना जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री सहित शासन, प्रशासन के आव्हान, ओर नियम कायदों का जिस तरह से स्थानीय सब्जी मंडी मखोल उड़ा कर आम दिनों की तरह संचालित हो रही थी ।इस सम्बंध में   एम पी मीडिया पॉइंट  आष्टा  द्वारा प्रमुख रूप से इस समस्या को प्रसारित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था ।

हुआ असर

ओर आज स्थानीय प्रशासन द्वारा इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया और अनाज मंडीपरिसर को फिलहाल अस्थायी रूप से आवंटित कर दिया ।याने कल 2 अप्रैल से सब्जी मंडी का सचालन अनाज मंडी प्रांगण में होगा ।सब्जियों की नीलामी का समय रोजाना सुबह 6 बजे से 9 बजे तक का रहेगा ।इस नियत समय मे सब्जी व्यापारी किसानों की सब्जियों की नीलामी कर अपने साधनों से भरकर ले जावेगे । कल से होनी वाली इस नवीन व्यवस्था के संचालन के लिए सब्जी मंडी व्यापारियों से मंडी सचिव नागले जी ने सकारात्मक चर्चा कर पूरी व्यवस्था से अवगत कराते हुए नीलामी के लिए चिन्हित नीलामी शेड, आदि का मुआयना भी कर कर बता दिया । साथ ही मंडी सचिव बे सब्जी मंडी के व्यापरयो से यह आग्रह भी किया कि प्रशासन आपके साथ है लेकिन आप लोग बजी कोरोना संक्रमण के बचाव के तरीकों का पूरी तरह से पालन करे ।आपस मे दूरी बना कर नीलामी करे ।सनेटजर का बार बार उपयोग करे , मास्क बराबर लगा जर रखे ।

                      योगेश नागले                                          मंडी सचिव,आष्टा 

Share To:

Post A Comment: