एमपी के सीहोर जिले मे महिला के साथ हुआ  सामूहिक दुष्कर्म,
जावर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के साथ -साथ जाति सूचक  अभद्र शब्दों का उपयोग करने के लिए  धारा 376 ipc ओर  हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला किया गया दर्ज ,
         बीते दिवस सीहोर जिले थाना जावर  अंतर्गत ग्राम कजलास में एक महिला ने अपने पति के साथ जाकर  अपने साथ हुई आप बीती सुनाते हुए कार्यवाही की मांग की, 

फिर हुआ मामला दर्ज..

 
सीहोर/आष्टा                                       एमपी मीडिया पाइंट

 पुलिस द्वारा प्र‌ाप्त जानकारी अनुसार  ग्राम की अनुसूचित जाति की महिला जंगल मे लकड़ी लेने गयी थी,कि महिला के मामा के गांव से एक व्यक्ति धर्मेन्द्र राजपूत ओर एक अन्य जो धर्मेन्द्र के ही साथ मे था , ने कजलास के जंगल मे खड़ली के पास महिला को रोक कर बताया कि वे दोनों उसके मामा  बाबूलाल मालवीय के गांव से आये है बस इतना कहकर महिला को खींच कर अंदर खेत तरफ ले गए और दोनो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया साथ ही किसी को भी बताने से मना किया , बताने पर व रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगे।
इसी बीच महिला की तलाश करते हुए उसका पति भी आ पहुँचा। ओर पति को देखकर दोनो भाग खड़े हुए। तब महिला ने  उसके पति को आप बीती बताई।  इस सारे घटना क्रम में रात ज्यादा हो गयी थी इसलिए
          महिला व उसके पति ने अगले दिन थाना जावर पहुंच कर घटना की जानकारी देते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Share To:

Post A Comment: