कोरोना वायरस के चलते भाऊँखेड़ी के दुर्गा-ज्वलादेवी मन्दिर पर भी पसरा है सन्नाटा

राजेश बनासिया ,भाऊँखेड़ी                     एमपी मीडिया पाइंट 

तहसील मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर ग्राम भाऊँखेड़ी जहां की हर वर्ष इस चैत्र नवरात्रि के मौके पर भव्य अभिषेक, एवं दिन भर पूजा पाठ का जो कार्यक्रम चलता था वो अबकी साल संक्रमण कोरोना वायरस की वजह पूर्णता बन्द है मन्दिर में    इस नवरात्र पर सिर्फ पुजारी ही सुबह शाम की आरती उतारने के बाद तुरंत पट बन्द कर देते है क्योंकि इस समय सभी जगहों पर लाकडाउन चल रहा है जिसके तहत लोगो के घर से बाहर निकलने पर सख्त पाबन्दी लगाई गई  शासन के सख्त निर्देश का पालन हो रहा है लाकडाउन को मद्दे नजर रखते हुवे दुर्गा मंदिर समिति ने अपने मन्दिर पर होने वाले समस्त आयोजनो पर लाकडाउन के पहले ही दिन से रोक लगाते हुवे स्थगित कर दिए है।कल नवमीं पर होने वाली महाआरती भी सिर्फ़ मन्दिर पुजारी ही उतारेंगे कोरोना के चलते अबकी बार ग्राम के सेकड़ो भक्त नवमीं की आरती के दर्शन नहीं कर पाएंगे।भाऊँखेड़ी के इस दुर्गा ज्वाला मन्दिर में ज्वाला देवी के यहाँ से जलती हुई जोत गांव वाले 14 साल पहले लेके आये थे जिसे बड़े विधि विधान से दुर्गा मंदिर स्थापित कर दिया था वही जोत निर्विध्नं रूप से अब भी दुर्गा मंदिर में निरंतर जल रही है जब से दुर्गा मंदिर में यह जोत स्थापित हुई है तब से अब तक ग्राम के ऊपर,कोई आपदा का साया नही पड़ पाया है यह एक जीता जागता प्रमाण है। मन्दिर पुजारी दिनेश दास बैरागी ने बताया कि इस विपदा की घड़ी में मां जगत जननी सबका कल्याण करे व जो देश पर संकट आया है इसका हरण करे।
Share To:

Post A Comment: