लाकडाउन सफल बनाने का एक नुस्का यह भी,
कई जगहों पर पोती कालिक अब बैठने वालों की होगी फज़ीहत   ...


राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी (इछावर)

लाकडाउन के दौरान तमाम प्रयासों के बावजूद लोग सपीलो और फर्सियों पर बैठने से बाज नहीं आ रहे थे तब इछावर ब्लाक की ग्राम पंचायत भाऊँखेड़ी मे नायाब नुस्का अपनाया गया और बैठने वाले सभी स्थानों पर शनिवार को काला आइल पोत दिया गया।
इस समय कोरोना रोकथाम के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है जिसके तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।जिसमे सोशल डिस्टेंस, मुँह पर मास्क लगाना,एक दूसरे से बात करते समय एक मीटर की दूरी बनाए रखना व हर बीस मिनट में साबुन से हाथ धोते रहना इत्यादि,मगर इसके बाद भी जब ग्रामीण सोशल डिस्टेंस का पालन करते नजर न आये तो ग्राम पंचायत भाऊँखेड़ी में शनिवार ख बस स्टैंड स्थित जहां-जहां लोग फालतू बैठकर गप्पे मारते रहते थे वहां-वहां ग्राम पंचायत व हल्का पटवारी की पहल पर कई जगहों को काला ऑयल डालकर उस जगह को अनुपयोगी बना दिया।
इससे अब लोग झुंड बनाकर बैठने में नाकाम होंगे,इस रोकथाम की।
पहल में हल्का पटवारी,कमल कीर,पंचायत सहायक सचिव अशोक मालवीय,ग्राम कोटवार पुत्र ताराचंद मालवीय,माखन सिंह आदि लोगों ने कई चौपाल के बैठक व्यवस्था को    ध्वस्त कर दिया।
Share To:

Post A Comment: