कथित प्रेमिका ने माँ के साथ मिलकर मार डाला प्रेमी को..
रायगढ़। प्रेमिका के घर उसकी वह रात आखिरी थी| किसी बात पर विवाद हुआ तो प्रेमिका ने माँ के संग उसका गला घोट मार डाला| फिर लाश को नहर में फेंक दिया| घटना बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले के कापू इलाके की है| पुलिस ने कथित प्रेमिका और उसके मां के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज करते हुए दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 08 अक्टूबर की सुबह थाना कापू अन्तर्गत ग्राम गिधकालो पटेलपारा नहर में एक युवक का शव मिला था। घटना के संबंध में मृतक का चाचा धनसाय राठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक उसका भतीजा सुजीत कुमार राठिया पिता उदयराम राठिया उम्र 19 साल था|
वह 7 अक्टूबर की शाम 6 बजे घर से निकला था जो वापस घर नहीं आया था जिसका शव दूसरे दिन सुबह पटेलपारा के पास नहर के पानी में डूबा हुआ मिला।
थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक धनीराम राठौर द्वारा मर्ग धारा 174 पंजीबद्ध कर जांच में लिये। पंचानामा कार्रवाई बाद पीएम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना पता चला। मृतक के वारिशानों, गवाहों से पूछताछ में जानकारी हुई कि मृतक सुजीत राठिया का बांधपारा की लडक़ी रतियासो यादव (18साल 02 माह) के साथ प्रेम संबंध था|
सुजीत, लडक़ी के घर अक्सर मिलने जाता था| 07 अक्टूबर की रात जब सुजीत, रतियासो से मिलने गया तब घर पर उसकी मां देवकुमारी (40 साल) भी थी।
पुलिस की सख्त पूछताछ में युवती और उसकी मां ने बताया कि रात में जब सुजीत आया था तो घर में सुजीत और रतियासा के बीच झगड़ा विवाद होने लगा| सुजीत मारपीट करने पर उतारू था। तभी दोनों ने मिलकर सुजीत का गला दबाकर हत्या कर दी|
पकड़े जाने के भय से लाश को पास के नहर में फेंक दिया।


Post A Comment: