लेखक

 
जय श्रम जयते... 


जय श्रम  जयते परिश्रम जयते  
श्रमेव जयते जय जय जय। 
ताल तलैया बांध सरोवर 
सब तेरे श्रम के परिणाम। 
 भेल भिलाई और कोरबा 
श्रम सीकर से बने हैं धाम। 
जय श्रम जयते परिश्रम जयते 
श्रमेव जयते जय जय जय। 
मान करें सम्मान करें
 हम गाथा  गाएं मेहनत की। 
मैंने अपने गीतों की 
हर एक पंक्ति लिख दी है श्रम के नाम। 
जय श्रम जयते परिश्रम जयते 
श्रमेव जयते जय जय जय। 

हरिओम शर्मा दाऊ, सीहोर, मप्र

Share To:

Post A Comment: