तीन नए जिलों मे खुला कोरोना का खाता,
रतलाम,मंदसौर एवं सागर मे मिले एक-एक संक्रमित,
हाई-अलर्ट जारी
एमपी मीडिया पाइंट
इंदौर,भोपाल,जबलपुर,विदिशा में कहर भरपाने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना ने अन्य जिलों में भी दरवाज़ा खटखटाना आरंभ कर दिया है। राजस्थान सीमा से सटे मंदसौर, रतलाम मे और सागर जिले में कोरोना के पहले पॉजिटिव केस सामने आने से सनसनी फैल गई है। इन जिलों को हाई अलर्ट पर लेते हुए एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है। मंदसौर में पहले मरीज के रुप में एक महिला, रतलाम में एक बुजुर्ग और सागर में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
रतलाम शहर में कोरोना का पहला पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिला जिसकी पुष्टि देर रात 12 बजे आई जांच रिपोर्ट में हुई है इसके बाद परिवार के 14 लोगों को मेडिकल कॉलेज में महिला को आइसोेलेट किया गया। बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय संक्रमित मरीज की चार दिन पहले ही तबियत खराब होने से सेम्पल लिया था। बुजुर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। लेकिन बुजुर्ग का लड़का अक्सर ट्रेवल किया करता है। प्रशासन द्वारा मोचीपुरा, शेरानी पूरा, हाथीखाना सहित आनन्द कॉलोनी को सील कर दिया है। जिले में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू घोषित किया गया है।
मंदसौर में कोरोना की दस्तक
जिले में कोरोना मरीज के रुप में एक महिला की पुष्टि हुई है। युवती की पुणे की ट्रैवेल हिस्ट्री पाई गई है। उसे 6 अप्रैल को ही क्वारन्टीन किया गया था। देर रात 2 बजे रिपोर्ट आने पर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान जिले में सिर्फ दूध और मेडिकल की सप्लाई ही चालू रहेगी। शहर के रामटेकरी, गोल चौराहा सहित मेघदूत नगर क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
सागर में भी कोरोना का पहला मामला
सागर में भी कोरोना पाजिटिव का पहला मामला सामने आया है यह मरीज शनिचरी वॉर्ड का 25 साल का युवक है।जिसका इलाज सागर के मेडिकल काॉलेज में जारी है। मध्यप्रदेश के यह तीनों जिले अबतक कोरोना के कहर से दूर थे। लेकिन अब इन तीनों ही जिले हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। बतादें कि मंदसौर जोधपुर लौटा एक व्यक्ति वहां पिछले दिनों संक्रमित पाया गया था। जिसको लेकर मंदसौर के एक मोहल्ले मे प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए थे।

Post A Comment: