लेखिका
बात पते की भुलाने का नहीं
भाग्य को आजमाने का नहीं
जो राह सरल दिखती हो
उस तरफ जाने का नहीं
जो ज्यादा ही मीठा बोले
मन के घाव दिखाने का नहीं
जो हवा में महल दिखाए
उससे फिर बतियाने का नहीं
जिसके हाथ जेब में ही रहे
उसको पास बिठाने का नहीं
खंजर लिए कब कौन मिलेगा?
सब से मन मिलाने का नहीं
अनुभव जीुवन का कहता है
सबको सब बताने का नहीं
हाथ जोड़कर करो नमस्ते
किसीसे हाथ मिलाने का नहीं
मुसीबतें तो आती रहती है
ऐसे में घबराने का नहीं!
---------------------
घबराने का नहीं
बात पते की भुलाने का नहीं
भाग्य को आजमाने का नहीं
जो राह सरल दिखती हो
उस तरफ जाने का नहीं
जो ज्यादा ही मीठा बोले
मन के घाव दिखाने का नहीं
जो हवा में महल दिखाए
उससे फिर बतियाने का नहीं
जिसके हाथ जेब में ही रहे
उसको पास बिठाने का नहीं
खंजर लिए कब कौन मिलेगा?
सब से मन मिलाने का नहीं
अनुभव जीुवन का कहता है
सबको सब बताने का नहीं
हाथ जोड़कर करो नमस्ते
किसीसे हाथ मिलाने का नहीं
मुसीबतें तो आती रहती है
ऐसे में घबराने का नहीं!
#डॉ प्रीतिसमकित सुराना
वारासिवनी (मप्र)
---------------------
परिचय
डॉ प्रीति समकित सुराना, वारा सिवनी, मध्य प्रदेश की निवासी हैं। साहित्य सेवा इनके लिए एक जुनून की तरह है। अंतरा शब्द शक्ति की संस्थापक हैं और प्रकाशन के क्षेत्र में भी इनकी संस्था अपना एक अलग स्थान रखती है। वर्तमान में एक अनूठे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। अनेक प्रकल्पों से आपका जुड़ाव है।
एमपी मीडिया पॉइंट पर आपका स्वागत है।


Post A Comment: