आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट 

 सीहोर जिले के आष्टा इंदौर भोपाल हाईवे पर मुंबई से उत्तर प्रदेश जा रहा लोडिंग वाहन पलटा जिसमें लगभग 29 प्रवासी मजदूर जा रहे थे 3 मजदूर जिनमें महिलाएं शामिल है गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया बाकी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल आष्टा में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

इंदौर भोपाल  हाईवे पर एक लोडिंग वाहन मोटरसाइकिल सवार को बचाने चक्कर में किले रामा के नजदीक पलट गया जिसमें मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासी मजदूर लगभग 29 की संख्या में बैठे हुए थे पलटने के बाद 108 एवं 100 डायल की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया गया 3 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय सीहोर रेफर किया गया है बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार आष्टा सिविल अस्पताल में किया गया छोटे वाहन में तेरह पुरुष चार महिलाएं एवं 12 बच्चे शामिल

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों थाने की पुलिस आष्टा टीआई अरुणा सिंह एवं पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव अपनी टीम के साथ पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया एवं वाहन को रोड से हटवा कर सीधा करवाया
                      डॉ प्रेम पवार
घायल:-नूरजहाँ, बीबी बेगम, नगीना बी, अल्शिफ़ा, अशफाक।
Share To:

Post A Comment: