वायरस से बचाव के लिए काढ़ा पिलाने की शुरुआत, काेरोना योद्धाओं को लाभ
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
मंगलवार को भी शिविर लगा कर समाजसेवियों ने पिलाया आम नागरिकों को काढ़ा,
कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए समाजसेवी कार्यकर्ता दिन रात असहाय एवं गरीब जरूरतमंद के लिए भोजन की व्यवस्था में लगे है तो कई स्वयंसेवी कोरोना योद्धाओं एवं लोगों को निरोगी रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक औषधि वितरित कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्यस्थल एवं घरों में जाकर काढ़ा (क्वाथ)वितरण कर रहे है।
इछावर में शनिवार को पूरे दिन समाजसेवियों ने काढ़ा पिलाया था।
वही मंगलवार को फिर इछावर के विभिन्न चौराहों पर कैंप लगाकर काढ़ा बनाकर वितरण शुरू किया गया जिसमें प्रतिदिन कोरोना योद्धाओं चिकित्सक,नर्सिगं स्टाफ,पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, कृषि उपज मंडी कर्मचारी, उपखण्ड अधिकारी एवं तहसील कार्यालय के स्टाफ सहित एक हजार के करीब लोगों को मोहल्ले एवं कॉलोनियों में जाकर सोशल डिस्टेसिंग के मुद्देनजर काढ़ा पिलाकर कोरोना एडवायजरी का संदेश दिया। वही आयुर्वेद चिकित्सा की देखरेख में काढ़े को बनाया गया है। शहर में काढ़ा वितरण के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है। जो अलग-अलग व्यस्ततम चौराहों पर जाकर लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा सेवन करा रहे हैं।
आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बना रहे काढ़ा-
कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से काढ़ा बनाया जा रहा है ।जिसमें गिलोय,काली मिर्च, लोंग,तुलसी,गुड एवं आयुर्वेद की जड़ी बूटियों से (क्वाथ) का निर्माण किया गया है ।इस काढ़े के प्रयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है काढ़ा वितरण में सोशल डिस्टेंडिंग का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस मौके पर समाजसेवी कमलसिंह खिंची,कैलाश सुराणा,विष्णु गुप्ता,मिथिलेश तिवारी,विकास मुकाती, अजय'बिटिया, मुकाती,रवि गहलोत,रवि कबाड़ी,रविन्द्र खाकरे,बृजकिशोर व्यास, आजादसिंह वर्मा आदि शामिल रहें।

Post A Comment: