एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या और वर्तमान हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। प्रशासन इसके रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है। लेकिन नागरिकों की अज्ञानता प्रयासों पर भारी साबित हो रही है।
सीहोर में 2 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
जानकारी अनुसार ग्राम बिलकिसगंज फ्रीगंज में कुछ दिन पहले पाए गए संक्रमित मरीज की पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वही सीहोर के इंद्रानगर में पिछले दिनों एक महिला संक्रमित मिली थी जिसकी मृत्यु भी हो चुकी है उसी मोहल्ले मे आज फिर एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने की पुष्टि,
डॉ डेहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िले में 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। बिलकिसगंज निवासी व्यक्ति जो पूर्व मे ही कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उसकी पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य मामला सीहोर के इन्द्रा नगर का है, कंटेन्मेंट ज़ोन में एक महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है। अब ज़िले में कुल 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ हैं।


Post A Comment: