सीहोर जिले में कोरोना मरीजो की संख्या हुई पांच...
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

44 दिन तक कोरोना से अछूते रहने वाले ग्रीन जोन सीहोर जिले मे आज फिर कोराोना का एक मरीज पाजीटिव पाया गया जो जिले के लिए अच्छी खबर नहीं है।
सीहोर जिले मे गुरुवार को फिर कोरोना का नया मरीज पाए जाने की घोषणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। जिले में एक नया पॉजिटिव मरीज के मिलने से हड़कंप मच गया है। 
बिलकिसगंज निवासी एक और महिला की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई पॉजीटिव
बिलकिसगंज अंतर्गत कन्टेंटमेंट एरिया की निवासी एक 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आज पाजिटिव प्राप्त हुई है।
उक्त महिला का कोरोना सेम्पल 12 मई 2020 को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट आज पाजीटिव प्राप्त हुई। बिलकिसगंज मे एक महिला, एक बालिका और एक युवक सहित पाजीटिव मरीजो की संख्या 3 और जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हो गई है। बिलकिसगंज के कन्टेनमेंट एरिया मे स्वास्थ्य  विभाग द्वारा  किये गए सर्वे के दौरान उक्त महिला का सेम्पल लिया गया था। जिस सीहोर जिले मे 44 दिन तक एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया था उसी जिले मे एक सप्ताह के अंदर पांच मरीज पाजिटिव पाए गए हैं जिनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। जिले मे कोरोना का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय बनता जा रहा है।
Share To:

Post A Comment: