पार्वती थाने की कार्यवाही पर सवाल

चोरी हुई भैंस की कहानी फरयादी जहाँ कैमरे के सामने चिल्ला रहा है , वही सीसी टीवी कैमरे का वीडियो भी बहुत कुछ भैंस चोरी की घटना को उगल रहा है ।पर ऐसी क्या मजबूरी है कि सब कुछ साक्ष्य होने के बाद भी भैंस चोरी की घटना में लिप्त सभी आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है । आज हप्ता बीत जाने पर भी पार्वती पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई है , 
और चोरी हुई भैंस है भी या परलोक सिधार गयी पुलिस बताने में असमर्थ दिखयी दे रही है । कुछ इस तरह के प्रश्न है जो पार्वती पुलिस की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं
                फरियदी जितेन्द्र मेवाड़ा

दिनेश शर्मा, आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट 

 एक सप्ताह पूर्व निकटवर्ती ग्राम भादरपूरा  से जितेंद्र मेवाड़ा पिता घासीराम मेवाड़ा ने पार्वती थाने में शिकायत दर्ज कराई की  उसकी मुर्रा भैंस को कुछ लोग बाड़े से चोरी कर एक टाटा मैजिक वाहन में भरकर ले गए ।इसकी तस्दीक भी पटवारी कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे कर रहे है । फरयादी द्वारा भैंस की तलाश और भागमभाग ने यहभी पता लगा लिया कि भैंस लगभग 6 से अधिक लोग ले गए हैं और भैंस को काटकर मार डाला गया है , आरोपी उसे रुपयों का लालच भी दे रहे है ।  ओर शिकायत नहीं करने का कह रहे है , पर  फरयादी द्वारा पुलिस को रिपोर्ट करने और आरोपियों के बारे में बता देने के बाद भी पुलिस केवल गाड़ी और गाड़ी मालिक को पकड़ कर जिस तरह अपनी पीठ थपथपा रही है । इससे तो ऐसा लगता है कि पार्वती पुलिस ने जेब मे गांधी जी के दर्शन कर लिए है और मुख्य आरोपियों को अभयदान दे रही है ।,क्योंकि जिस तरह  फरयादी ने पुलिस पूरा मामला बताया है ठीक उसी तरह   मीडिया को भी  फरयादी ने  अपनी भैंस चोरी की पूरी घटना कैमरे पर बताई है , लेकिन पार्वती पुलिस ने चोरी में उपयोग हुई मैजिक वाहन एवं वाहन के मालिक को ही पकड़ कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। असली मुजरिम  पर आज भी पुलिस हाथ डालने से बच रही है ,  अब सवाल यह है कि सारी हकीकत सामने होने के बाद अगर पुलिस आज भी खाली हाथ होकर भैंस की चोरी करने वाले आरोपियों को नही पकड़ रही है तो आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि  आरोपियों को पुलिस बचाने का कार्य कर  रही है ।अब बचाने के पीछे की वजह क्या हो सकती है यह तो पार्वती थाना ही जाने ।पर हां पब्लिक भी सब कुछ समझ रही है।यही प्रमुख वजह है कि आज एक हप्ते बाद भी  पुलिस मुख्य आरोपियों को नही पकड़ पाई।जहाँ तक आरोपियों की शिनाख्त का प्रश्न है तो फरयादी स्वयं बता रहा है कि उसकी भैंस को चुराने वाले, मारकर खाने वाले कौन लोग हैं जो रुपयो का लालच भी  फरयादी को दे रहे है । यह सारा घटनाक्रम फरयादी थाने को बता चुका है ।और मीडिया के सामने भी हकीकत बताते हुए अपनी बेबसी का इजहार करते  हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है  पर पार्वती पुलिस की कार्य प्रणाली पर गौर फरमाएं तो ऐसा दिखाई देता है मानो पार्वती थाने पर किसी भी अधिकारी का नियंत्रण नहीं  है ।और पार्वती थाना मुख्य हाइवे से जुड़ कर मजे कर रहा है।
Share To:

Post A Comment: