लेखक 

युवाओं में शिक्षा और व्यक्तित्व विकास 

 सर्वाधिक युवा जनसंख्या वाला देश भारत है | संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां 35.6 करोड़ आबादी युवा है। "1.8 अरब लोगों की ताकत" शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वाधिक युवा आबादी के मामले में 26.9 करोड़ युवाओं के साथ चीन दूसरे स्थान पर है।" भारत की 28 फीसद आबादी की आयु दस साल से 24 साल के बीच है। भारत प्रतिस्पर्धा के इस युग में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ख्याति विस्तारित कर रहा है | चाहे वह सांस्कृतिक क्षेत्र हो या खेलों का क्षेत्र |  किन्तु आज जिन मुख्य तथ्यों की चर्चा हम करेंगे वो बहुत ही अहम हैं | 

     शिक्षा में भाषायी महत्ता - वर्तमान समय में देखा गया है कि भारत में बढती हुई आबादी एवं घटता हुआ सहज शिक्षा का स्तर अनेक चिंताओं को बढ़ा रहा है | वास्तविक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थी आज अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा को अधिक महत्वपूर्ण न मानकर विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों में अधिक रूचि लेकर पढाई करता है | ऐसे अनेक संस्थानों में विद्यार्थी जाते हैं जहाँ विज्ञान, गणित एवं वाणिज्य की कोचिंग चलाई जाती है, यहाँ तक कि अंगेजी की भी कोचिंग विद्यार्थी जाते हैं, किन्तु हिंदी को न पढ़कर अपना परीक्षा परिणाम ख़राब कर लेते हैं | स्वयं मैंने देखा है कि 12वीं उत्तीर्ण एवं स्नातक विद्यार्थी को भी आवेदन पत्र एवं चिट्ठी लिखनी नहीं आती | देखा है कि टॉप करने वाले विद्यार्थी हिंदी भाषा में कम अंक लाते हैं | भारत एक हिंदीभाषी राष्ट्र है, जिसकी राजकीय भाषा हिंदी है | आज के स्तर का विद्यार्थी हिंदी साहित्य के शब्दों को समझने एवं पढने में समर्थ नहीं है |

      वही दूसरी समस्या है नेतृत्व की कमी - वर्तमान समय में समाज में विद्यार्थी केवल शिक्षा प्राप्त करके नौकरी की तलाश करना प्रारंभ कर देते है | आज भारतीय छात्र शिक्षित तो हो रहा है किन्तु आज भी ज़मीनी स्तर की हकीकत कहती है कि 100 में से 90 छात्र - छात्राओं को 5 मिनिट किसी विषय पर बोलने में भी कठिनाई होती है | व्यक्तित्व विकास न होने का एकमात्र कारण है विद्यार्थियों की पाठ्यांतर गतिविधियों में अरुचि | यदि विद्यार्थी सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तो न केवल उनका बौद्धिक विकास होगा वरन उनका व्यक्तित्व विकास भी निश्चित रूप से होगा | 

उमेश पंसारी 
कवि, लेखक एवं कॉमनवेल्थ लेखन पुरस्कार विजेता
Share To:

Post A Comment: