आयुष विभाग में मनमानी,
समय से पहले लटक जाते हैं विभागीय कार्यालय में ताले,
नहीं मिल पा रहा रोगियों को उपचार
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

देश में चल रहे कोरोनावायरस के बीच दुनिया भर में डाक्टर भगवान का रूप बने हुए हैं। वही इछावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  परिसर में स्थित आयुष विभाग में डॉक्टर की मनमानी से मरीज परेशान हो रहे है। इछावर आयुष विभाग में समय से पहले ही लग जाते हैं ताले जबकि सरकार लगातार कह रही है कि कोराना संक्रमण से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपचार का सहारा  भी लिया जा सकता है।
बुधवार को इछावर आयुष विभाग में कुछ ऐसे ही वाक्या सामने आया हैं। बुधवार  दोपहर तीन बजे के बाद मरीज उपचार कराने अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर तो डॉक्टर लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी तक नही था। आयुष विभाग में ताला लगा हुआ था।
इसके पहले भी कई बार समय से पहले ही डॉ विभागीय कार्यालय  बंद कर अपने घर पहुंच जाते थे।
 वही मिली जानकारी के अनुसार आयुष विभाग अधिकारी डॉ सरिता तावरे लॉकडाउन से पहले भोपाल से डेली अपडाउन करती थी।
लेकिन अभी कोरोना वायरस के कारण भोपाल नहीं जाने दिया जा रहा है। इसी कारण से  उन्हें इछावर मुख्यालय पर ही रहना पड़ रहा है।
लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह हैं कि आयुष विभाग अधिकारी डॉ सरिता तावरे की मौजूदगी में समय से पहले ही विभागीय कार्यालय में ताले लग रहे हैं।
इस पूरे मामले में बीएमओ डॉ बीबी शर्मा का कहना है कि आयुष विभाग का समय अस्पताल के समय के बराबर ही है। लेकिन आयुष विभाग कि मैडम और उनकी टीम परीक्षण पर लगातार जा रहे हैं। इसी के कारण समय से पहले ताला लगा हुआ है।
Share To:

Post A Comment: