वैशाली। कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए 24 मार्च से लॉकडाउन है। लॉकडाउन के कारण कल-कारखानों के साथ-साथ तमाम दुकानें भी बंद हैं। लॉकडाउन की दूसरी मियाद पूरी होने के बाद इसमें ढील दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकार ने स्थानीय प्रशासन को लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में डीएम के आदेश पर कुछ दुकानें खुल रही हैं।
इस बीच बिहार के वैशाली जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। लॉकडाउन के कारण बीते 45 दिनों से बंद पड़े वैशाली के एक सैलून को सांपों ने अपना आशियाना बना लिया। शनिवार को जैसे ही सैलून मालिक श्रवण कुमार ने दुकान की साफ-सफाई के लिए शटर उठाया तो अंदर का नजारा देख वो हैरान रह गया।
साभार


Post A Comment: