शहरी क्षेत्र में मिले दो कोरोना पॉजीटिव मरीज,
अभी तक कुल 1274 सेंपल जांच के लिए भेजे गए,
सीहोर 28 जून,2020
एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर शहरी क्षेत्र के दो और व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इस प्रकार वर्तमान में जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। रविवार को वार्ड नंबर 4 जयंती कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। यह सैंपल कल जिला चिकित्सालय में संचालित ट्रूनेट मशीन पर लगाया में गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सीहोर में ट्रूनेट मशीन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने का यह पहला प्रकरण है। दूसरा पॉजीटिव व्यक्ति सब्जी मंडी के पास वार्ड क्रमांक 27 का निवासी है। उसका सैंपल इंदौर में लिया गया जहां उसकी रिपोर्ट आज पॉजीटिव प्राप्त हुई है।
दोनो व्यक्ति उपचार के लिए इंदौर में भर्ती हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या अब 4 है और चारों ही पॉजीटिव व्यक्ति शहरी क्षेत्र के हैं।
वार्ड नंबर 4 निवासी एक व्यक्ति कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिए भर्ती है। गंज निवासी एक व्यक्ति का उपचार भोपाल में चल रहा है। वहीं आज पॉजीटिव मिले दोनों ही व्यक्ति उपचार के लिए इंदौर में भर्ती हैं।
दो और कंटेनमेंट एरिया घोषित, जिले में कंटेनमेंट एरिया की संख्या हुई 4
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय गुप्ता द्वारा आज आदेश जारी कर पॉजीटिव व्यक्तियों के निवासी वाले दोनों ही एरिया को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। वार्ड नंबर 27 चन्द्रशेखर आजाद मार्ग सब्जी मंडी के पास एवं वार्ड नंबर 4 जयंती कॉलोनी सैकड़ाखेडी रोड़ रिमझिम ढाबा वाले एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। जिले में कंटेनमेंट एरिया की संख्या 4 हो गई है चारों ही शहरी क्षेत्र में स्थित हैं।

Post A Comment: