पार्वती पुलिस ने पकड़ा जुआ,
 मुखबिर की सूचना पर आष्टा पार्वती थाना पुलिस ने अलीपुर क्षेत्र के मेन रोड पर बने एक मकान से लगभग दर्जनभर जुआरियो को टॉवल भर राशि के साथ पकड़ा, 
पुलिस  ने की जुए एक्ट की कार्यवाही,
लेकिन मामला जनचर्चा मे कुछ अलग ही...

आष्टा/दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट 

पार्वती थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि अलीपुर मेनरोड पर  स्थित एक मकान में बड़े स्वरूप में जुआरी इकठ्ठे हो जुआ खेल रहे हैं।पुलिस द्वारा तत्काल पहुंचकर मकान से लगभग दर्जन भर जुआरियों को धर दबोचा गया। 
पुलिस द्वारा जारी किए प्रेस नोट के अनुसार भले ही 10 जुआरियों को 22500 रुपयों  के साथ पकड़ा जाना बताया जा रहा हो, किन्तु कार्यवाही के समय तमाशा देख रहे लोगो का कहना है कि लगभग दर्जन भर लोग थे  जिन्हें पुलिस 2 गाड़ी में भर कर ले गयी । ओर जप्त नगदी से भी टॉवल भरा हुआ दिखाई दे रहा था , 
तमाशबीन लोगो की बात पर इसलिए भी  विश्वास होता दिखाई दे रहा है , क्योंकि इस पूरे मामले की जानकारी जो पुलिस द्वारा दी जा रही है , वह मौका-ए-स्थल पर सटीक नहीं बैठ रही है। जिस दो मंजिला मकान से जुअाँ पकड़ा गया वह पिछले दिनों कंटेन्मेंट एरिया मे था।
पुलिस द्वारा मकान के नक्शे को घुमाकर बताना ,मेन रोड का हवाला न होना के साथ साथ पुलिस द्वारा जो वीडियो जारी किया गया है वह अंधरे का होकर महज 5 से 6 जुआरी को ही दिखा रहा है ।  इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं ऐसा तो नहीं की पुलिस बहुत हद तक कुछ छुपाने का प्रयास कर रही हो ?
क्योंकि पुलिस द्वारा इस जुए की फड़ में पेशेवर जुआरी  का होना भी बताया जा रहा है । फिर यह जुआ 22500 रुपयों का होगा विश्वास नहीं  होता ।  कुल मिलाकर इस कार्यवाही में बड़े घालमेल  होने की बू आ रही है ।
पुलिस द्वारा जो प्रेस नोट जारी किया गया है उसके अनुसार जानकारी जो दी गई उसे भी हमने प्रकाशित तो कर दी है पर मौका-ए-स्थल पर जाकर जब हमने जानकारियां जुटायीं तो जो जानकारियां सामने आई वह चौकाने वाली हैं जिसमे पार्वती थाने की कार्यवाही को पूरी तरह से सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है!!
Share To:

Post A Comment: