महिला टीआई अरुणा सिंह का सम्मान कर दी विदाई,
नवागत टीआई का किया स्वागत
एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सभी सदस्यों ने नगर निरीक्षक अरुणा सिंह को उनके सफल कार्यकाल के बाद स्थान्तरित हो जाने पर शुभकामओं सहित विदाई दी ,
 वही आष्टा थाने में पदस्थ हुए नवागत टीआई सिदार्थ प्रियदर्शन का वेलकम किया 
आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट 
स्थानीय रेस्ट हाउस पर एम पी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांचाल ओर संघ के सभी सदस्यों में जहाँ नवागत नगर निरीक्षक सिदार्थ प्रियदर्शन का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया ।वही आष्टा थाने में अपने 1 वर्ष के सफल कार्यकाल  के बाद स्थान्तरण विदिशा के लिए रवाना हो रही आष्टा थाने की प्रथम महिला निरीक्षक अरुणासिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर ओर संघ की ओर से एक प्रतीक चिन्ह भेंट कर भाव भीनी विदाई दी ।
कार्यक्र्म के दौरान नवागत थाना प्रभारी महोदय ने सभी पत्रकारों से सौजन्य भेंट कर परिचय किया और कहा कि में प्रेस से हमेशा सहयोग की अपेक्षा रखता हूं । शहर की सुरक्षा के लिए में हमेशा सजग रहुगा ।आपके द्वारा जो भी सूचनाएं मिलेगी , में गम्भीरता से लूँगा ।इसके बाद आष्टा से विदाई ले रही मृदु भाषी, सरल स्वभाव के लिए शहर में अपनी पहचान कायम करने  वाली थाना प्रभारी अरुणासिंह ने कहा की नोकरी में स्थान्तरण एक प्रशासनिक प्रिक्रया है आना जाना लगा रहता है , किन्तु आष्टा के इस छोटे से कार्यकाल में  प्रेस ने ,शहर वासियों ने मुझे बहुत स्नेह दिया है, जिसे में हमेशा याद रखूंगी ।
इस तरह टीआई अरुणा सिंह ने अपने कार्यकाल के कई स्मरण भी साझा किए और मीडियाकर्मियों के दायित्वों को सराहा।
पत्रकारों में एमपी वर्किग यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष कमल पांचाल,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, किरण रांका, सतीश सेन,नवीन सोनी,महेश मेवाड़ा,पंकज जैन अमलाहा,राय सिंह मालवीय हाजीपुर ,पंकज चौरसिया जावर,बंटी शर्मा, सोभाल सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: