सीहोर 26जून,2020एमपी मीडिया पाइंट 

                                                                                     
अवैध शराब जप्त:- 

अवैध रूप से शराब रखे पाये जाने पर थाना दोराहा पुलिस ने जमोनिया खुर्द निवासी जगन्नाथ पिता मनीराम रजत के कब्जे से 20 क्वाटर, थाना आष्टा पुलिस ने कोठरी निवासी राहुल पिता मनोहर खाती के कब्जे से 33 क्वाटर, थाना जावर पुलिस ने कजलास निवासी अरूण पिता अम्बाराम मालवीय के कब्जे से 19 क्वाटर, थाना इछावर पुलिस ने ग्राम नयापुरा निवासी बाबूलाल पिता प्रहलाद सिंह सेंधों के कब्जे से 25 क्वाटर देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की है। 
--------------

हत्या का मामला दर्ज:- 
थाना नसरूल्लागंज अन्तर्गत आने वाले ग्राम राला में रहने वाले 60 वर्षीय रामसिंह पिता धनसिंह को बीती रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा सिर पर प्रहार कर जान से खत्म कर दिया । लाखन लाल पिता रामसिंह कुशवाह निवासी राला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि. की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं । घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण कर विवेचक को अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं । 
-----------------
सडक दुर्घटना में एक की मौत, अन्य मामलों में तीन घायलः-
  थाना नसरूल्लागंज अन्तर्गत ग्राम अतरालिया रोड पर डम्फर क्रमांक एमपी-13-जीए-2399 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार क्रमांक एमपी-13-बीए-5509 में टक्कर मार दी जिससे कार चालक पर्वत सिंह आ.पदमसिंह को चोटें आई एवं दीपक मेहर पिता चन्दर सिंह निवासी भड़कुल की मृत्यु हो गई । 
----------------

थाना नसरूल्लागंज अंर्तगत फरियादी के घर के सामने बजरंग कुटी नसरूल्लागंज में मोटर सायकल क्रमांक एमपी-41- सीएल-7769 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए 05 वर्षीय बालक अयांश को टक्कर मार दी, परिणाम स्वरूप बालक को चोटे आ
------------
थाना श्यामपुर अन्तर्गत दीपक सोनी की दुकान कुरावर रोड श्यामपुर के पास बाइक क्रमांक एमपी-37-एमई-9761 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए  बमुलिया निवासी भगवान सिंह को पैदल जाते में टक्कर मारकर घायल कर दिया । 
-----------
अलग-अलग कारणों से 05 की मौत:-
थाना नसरूल्लागंज अंर्तगत ग्राम बावडीखेडा निवासी 50 वर्षीय रामदास पिता पालसिंह को एक्सीडेन्ट में आई चोटों के कारण उपचार हेतु केयरवेल मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल भर्ती कराया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । सूचना पर नसरूल्लागंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी ।
-------------

वहीं थाना नसरूल्लागंज अंर्तगत ग्राम बसंतपुर निवासी 30 वर्षीय हवलदार पिता दुरसिंह बारेला ने अज्ञात कारणों के चलते फॉसी लगा ली जिससे हवलदार बारेला की मृत्यु हो गई । सूचना पर नसरूल्लागंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी।
Share To:

Post A Comment: