रामायण केंद्र, भोपाल गूगल मीट पर दो दिवसीय रामकथा संत समागम का अभिनव आयोजन किया गया जिसमें एमपी मीडिया पाइंट के संपादक शैलेश तिवारी ने विशेष आख्यान दिया। श्री तिवारी ने वक्ता और श्रोता को लेकर आध्यात्मिक द्रष्टिकोण से अपने विचार व्यक्त किए।

                     शैलश तिवारी 

 14 जून को सुबह 11 बजे से 2 बजे देश-विदेश के ख्यातिनाम रामकथा वाचकों ने कार्यक्रम मे भाग लिया। अध्यक्षता मानसभूषण डॉ. सुमन भाई, श्रीमौन तीर्थपीठ उज्जैन ने की। मुख्य अतिथि स्वामी जगदीश्वरानंदजी महाराज एम्स्टर्डम (हॉलैंड) रहे। बाल संत शशिशेखरजी महाराज और बालसंत शाश्वतजी महाराज के अतिरिक्त रामेश्वर बापू हरियाणी (अहमदाबाद ), स्वामी हरिश्रद्घानंद महाराज (गोवा), स्वामी आत्मानंद महाराज (हरदोई), स्वामी गोपालजी महाराज (ऋषिकेश),ब्रह्मलीन राजेश्वरानंदजी के अनुज स्वामी विवेकानंदजी महाराज (जालौन), फारुख रामायणी (नरसिंहगढ़), स्वामी दीदी ज्ञानेश्वरी (जबलपुर),शैलेश तिवारी (सीहोर) स्वामी सूर्यदेव तथा स्वामी विदेहदेव (हरिद्वार) अनेक संतों की वाणी से सार्थक संवाद हुआ।
कार्यक्रम दो दिन चला। कार्यक्रम का  संचालन करते हुए आभार जया शर्मा केतकी ने व्यक्त किया। डा राजेश श्रीवास्तव (भोपाल) द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत की गई।
Share To:

Post A Comment: