वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
सीहोर 24 जून,2020 
एमपी मीडिया पाइंट 
     
 बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागीयों को रानी के चरित्र की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वयं की व अपने क्षेत्र की रक्षा करने हेतु प्रेरित किया।  
      रानी दुर्गावती भारत की एक वीरांगना थी इनका जन्म 5 अक्टूबर 1524 को तथा मृत्यू 24 जून 1564 को हुई थी। दुर्गाष्टमी के दिन जन्म लेने के कारण इनका नाम दुर्गावती रखा गया। विवाह के चार वर्ष पश्चात ही पति दलपतशाह की असमय मृत्यू होने के कारण उन्होंने स्वयं सेनापति बनकर राज्य की रक्षा की इनकी राजधानी गोंडवाना थी जिसका केन्द्र जबलपुर था। रानी ने कई मठकुए तथा धर्मशालाएं बनवायी। 24 जून 1564 को मूगल सेनिकों से युद्ध में रानी वीरगति को प्राप्त हुईजबलपुर में स्थित रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय उन्ही के नाम पर बनी हुई है। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी अनिल पोलायापरामर्शदाता सुरेश पांचालस्वस्थ्य भारत प्रेरक प्रतीक चोकसेजिला समन्वयक पोषण अभियान मोईजउद्दीन जमाली आदि के साथ समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

(छाया चित्रकार सुशील व्यास निवासी सारंगपुर  मप्र से साभार)

Share To:

Post A Comment: