थाना जावर एवं मंडी पुलिस ने चोरी के वाहन सहित आरोपी गिरफतार किये
सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

 वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान जिला सीहोर के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव एवं अनुभाग प्रभारी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये । थाना जावर पुलिस ने दिनांक 29.06.2020 वाहन चेकिंग में बिना नंबर की हीरोहोण्डा डिलक्स बाइक मिली जिससे वाहन के संबंध में कोई संतोषप्रद दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये , जो आरोपी मदन पिता कन्हैयालाल पाटीदार उम्र 36 साल निवासी बर्चापुरा के कब्जे से उक्त वाहन चोरी का होने के संदेह में धारा 41 ( 1-4 ) जाफौं . 379 भादवि . अंतर्गत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर इस्तगासा क्रमांक 01/20 कायम कर जांच में लिया । व्हीडीपी पोर्टल पर मोटर सायकल के चेचिस नबर डालकर चेक करने पर मोटर साईकल का नंबर एमपी - 41 - एमव्ही -9842 पाया गया ।
 इसी क्रम थाना मण्डी पुलिस ने वाहन चेकिंग के अभियान के दौरान एक लाल काले रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल बिना नं . की को रोका व चालक से वाहन के कागजात तलब किये । जो चालक द्वारा गाड़ी को अपने पास रखने के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर सका तथा पुलिस को गुमराह करते हुए कभी कुछ कभी कुछ बताने लगा ।वाहन चालक से नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम मांगीलाल मेवाङा पिता चतरसिंह मेवाङा उम्र 32 साल निवासी ग्राम चांदबङ थाना मंडी सीहोर का होना बताया । गाड़ी के चेचिस नम्बर पोर्टल के माध्यम से चेक करने पर गाङी रुपेन्द्र कुमार साहू पिता बेजनाथ साहू निवासी गली नं .01 , द्वारका नगर , रेल्वे स्टेशन के पास भोपाल की होना पाई गई आरोपी मांगीलाल द्वारा उक्त गाड़ी चोरी की होना स्वीकार की जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया जिसकी कीमत 40000 / -रूपये हैं । उक्त कार्यवाही मे थाना मण्डी में पदस्थ उनि अर्जुन जायसवाल थाना प्रभारी थाना मण्डी उनि दिनेश यादव , आर .461 अनिल वर्मा , आर .54 महेश कुमार , आर .218 विजय बोबडे , आर .66 भूपेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही ।

अवैध शराब जप्त


 अवैध रूप से शराब रखे पाये जाने पर थाना श्यामपुर पुलिस ने बैरागढ खुमान निवासी आजाद सिंह पिता अमर सिंह मेवाडा के कब्जे से 18 क्वाटर , जावर पुलिस ने सेमलीबारी निवासी बाबूलाल पित गिरवर नाथ के कब्जे से 20 क्वाटर , देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की है । 

दो सटोरिये गिरफ्तार...

 थाना रेहटी पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा लिखते पाये जाने नकटी तलाई निवासी रफीक अली पिता अजगर अली को गिरफतार कर उसके कब्जे से 530 / -रूपये नगदी एवं सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई । थाना मण्डी पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा लिखते पाये जाने पर ग्राम बिजौरी निवासी कमलेश उर्फ महाकाल आ . मांगीलाल को गिरफतार कर उसके कब्जे से 6300 / -रूपये नगदी जतप्त कर सट्टा एक्ट तहत कार्यवाही की हैं ।
Share To:

Post A Comment: