आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट
कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भोपाल से सोमवार को आष्टा प्रवास पर आए,शहर में नजरगंज स्थित मां अम्बे जी की प्राण प्रतिष्ठा के समापन कार्यक्रम में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए ।
माँ दुर्गा जी के दर्शनलाभ लेकर भंडारे कर्यक्रम में भी शामिल हुए ।
इस अवसर पर पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में भारत-चीन का जो सीमा विवाद चल रहा है उस सम्बन्ध में कहा कि केंद्र सरकार नागरिकों से वास्तविकता छिपा रही है ।
सीमा पर जो 20 जवान शहीद हुए है वह भारत की सीमा में शहीद हुए है या चीन की सीमा में कांग्रेस पार्टी बराबर जानने का प्रयास कर रही है।
परन्तु नरेंद्र मोदी और जिम्मेदार मंत्री सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।


Post A Comment: