Home
Unlabelled
विवाह समारोह में पौध रोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश...
विवाह समारोह में पौध रोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
रेहटी, एमपी मीडिया पाइंट
आज के दौर में प्रकृति को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से आज कल जन्मदिन, विवाह समारोह आदि पर भी लोगों द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। पर्यावरण बचाने का संदेश देता ऐसा ही विवाह समारोह नगर के संस्कार एकेडमी ऑफ़ एज्युकेशन इटावा में किया गया, जिसमें विवाह समारोह में स्कूल के संचालक सुनील गौर द्वारा वर वधु को उपहार स्वरूप पौधे भेंट किये गए एवं उन्हीं के हाथों से शाला परिसर में इन पौधों का रोपण किया गया। स्कूल के संचालक सुनील गौर ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं उसकी देखभाल भी करना चाहिए तभी हम हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकेंगे।
Back To Top
Post A Comment: