करंट लगने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत,सीहोर जिले की रेहटी तहसील का मामला,मकान मे चढ़ा रहे थे लोहे की चादर
इछावर, एमपी मीडिया पाइंटसीहोर जिले की रेहटी तहसील के ग्राम मकोडिया कीर में एक दर्दनाक हादसे के दौरान दो सगे भाईयों की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार करंट लगने से मौत हुई।
दोनों युवक अपने ही घर पर लोहे की चादर चढ़ा रहे थे उसी समय अचानक विद्युत तार में चादर टच होने से दोनों भाई करंट की चपेट मे आ गए। दोनों भाईयों की मौत से
ग्राम मकोडिया कीर में मातम छाया हुआ है।
बतादें कि घासीराम पिता परसराम उम्र 35 वर्ष,हरिराम पिता परसराम उम्र 32 वर्ष को करंट लगने के बाद होशगाबाद ले जाया गया था। जहा उनके मौत की पुष्टि की गई।


Post A Comment: