बिना मास्क पहने व्यवसाय कर रहे दुकानदारों पर की चालानी कार्रवाई,

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग इछावर नगर में बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। वही दुकानदार भी बिना मास्क के ही दुकान चला रहे हैं। जिसे नगरपरषद और राजस्व विभाग के संयुक्त अमले ने गंभीरता से लेते हुए ऐसे दुकानदारों पर बुधवार को कार्रवाई की। जिसमे 16 दुकानदारों के चालान काटे गए, जो बिना मास्क के दुकान संचालित कर रहे थे।

नगरपालिका सीएमओ गोविंद पोरवाल ने बताया समझाइश के बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। जबकि मास्क लगाने से स्वयं भी सुरक्षित है। और दूसरे भी नपा ने बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई शुरू की है। बुधवार को इछावर मुख्य बाजार,यादवपूरा, बस स्टैंड, पान चोराहा,आदि दुकानों एवं मुख्य मार्गों पर कार्रवाई की। हिदायत दी अभी 100 से 200 रु. का चालान काटे। दूसरी बार भी बिना मास्क के मिले तो 500 का काटा जाएगा। वही नागरिकों व दुकानदारों से स्वयं व दूसरों की रक्षा के लिए मास्क लगाना जरूरी बताया।
इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार पूर्णिमा शर्मा, नायब तहसीलदार डाली रायकवार सहित नगरपरिषद इछावर के कर्मचारी-अघिकारी शामिल थे।
Share To:

Post A Comment: