आष्टा/दिनेश शर्मा 
एमपी मीडिया पाइंट 
----------------
मोबाईल पर स्टेट्स डाल कर शेकुखेड़ा ग्राम के 23 वर्षीय सचिन ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त..
सीहोर जिले के जावर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेकुखेड़ा के 23 वर्षीय युवक सचिन पिता कमल सिंह ने अपने खेत पर जाकर जहर खाकर मरने से पहले मोबाईल पर स्टेट्स डाल अपनी मौत की जिम्मेदारी खुद ने ली, युवक के पास जहर की डिब्बी के अलावा कच्ची शराब की पोटली भी रखी थी। जब युवक ने जहर पिया उसी समय हंड्रेड डायल के नम्बर पर सूचना भी दी खुद के मरने की। जब डायल हंड्रेड के पायलेट संदीप जवारिया युवक से कहा कि मैं जहर पी रहा हूँ ओर मेरी मौत का जिम्मेदार में स्वयं हूँ , मेरे घर वालों को कोई परेशान नहीं  करेगा यही बात युवक अपने ही बनाए वीडियो में कह रहा है जब हंड्रेड  डायल के पायलेट ने लगातार पूछा कि कौन बोल रहे और कहा से बोल रहे हो तो युवक यह कहते हुए मना कर दिया कि अगर मैने ये बता दिया तो आप लोग मुझे मरने नही दोगे लेकिन इस बीच युवक ने बता दिया कि में सुमित वेयरहाउस के पीछे अपने खेत पर होना बताया जब हंड्रेड डायल मौके से कुछ दूरी पर पहुँची और पैदल चलकर कुछ लोगो की मदद से आसपास झाड़ पेड़ ओर खेत मे तलाश किया तभी अचानक एक खाकरे के पेड़ के नीचे पड़ा मिला लेकिन इस बीच जहर युवक के शरीर मे फैल चुका था;

 हंड्रेड डायल की मदद से जावर के एक निजी हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया लेकिन हालत गम्भीर होने की वजह से निजी अस्पताल से आगे दिखाने की बात कही युवक के परिजनों को निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा सूचना दिए जाने के पश्चात युवक के परिजन देवास के लिए तत्काल रवाना हुए इस बीच सोनकच्छ तक ही पहुँच पाए कि युवक ने दम तोड़ दिया।जावर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मर्ग कायम किया।
Share To:

Post A Comment: