सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका,कांग्रेसजनों का कहना कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी के बावजूद बढ़ रहे दाम

देश में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम में हो रही वृद्धि के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछडा वर्ग के आह्वान पर शहर के सैकड़ाखेड़ी जोड़ पर रविवार की सुबह कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री का पूतला फंूका और केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने बताया कि डीजल-पेट्रोल के दाम पर सरकार का नियंत्रण नहीं है, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी आ रही है। इसके बावजूद भी देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे आमजन परेशान है, उन्होंने कि लॉक डाउन के कारण पिछले तीन महीनों से जनता परेशान है, इसके बावजूद डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम पर रोक नहीं लगना चिंता का विषय है। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है और चेतवानी दी है कि केन्द्र सरकार डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी नहीं करेंगी तो जिले भर में मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर मौजूद मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के महामंत्री प्रीतम दयाल चौरसिया ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है. सरकार के पास राजस्व का कोई साधन नहीं है, इसलिए पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ा रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम में हो रही वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नईम नवाब, हरीश आर्य, रवि धूत, मुन्ने मिया आदि शामिल थे। जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केन्द्र सरकार का विरोध प्रदर्शन कर पूतला फूंका।
Share To:

Post A Comment: