वन विभाग की कारगुजारी,-रेंजर स्वयं आगे रहकर मजदूरों का हक मारकर जेसीबी से करवा रहे है काम,
बड़े गोलमाल की आशंका!
शासन के आदेश की उड़ा रहे है धज्जियां ।
एमपी मीडिया पाइंट
शासन के सख्त आदेश होने के बाद भी आष्टा वन विभाग के रेंजर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौधे लगाने के किये हजारो गड्ढे मजदूरों से खुदवाने के बजाय स्वयं आगे रहकर जेसीबी मशीन से बैखोफ़ होकर खुदवा रहे है ।जबकि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सिद्दीकगंज क्षेत्र के ग्राम धुराडा कला के सरपंच से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समझते हुए स्प्ष्ट कहा था कि सभी विभाग श्रमिको से होने वाले कार्य श्रमिको से ही करवाएं।
जानकारी अनुसार , पिछले दिनों स्थानीय वन विभाग सहित जिले के वन अधिकारियों की रजामंदी से आष्टा में अनेको आरामशीन बगेर पंजीयन के चल रही थी या जिनके नाम पंजीयन या रजिस्ट्रेशन था, उन्हें स्वर्गवासी हुए वर्षो बीत गए । ओर मशीन बिंदास संचालित हो रही थी , ओर विभाग के अधिकारियों को इस गोलमाल की जानकारी न हो ऐसा भी नही था, पर अनजान बने रहे, ओर खेल का जब खुलासा हुआ ,तो वह विभाग की इस कारगुजारी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी किन्तु किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई , इससे भी पता चलता है कि जब सारे कुए में भांग घुली हो तो फिर दोषियों पर कार्यवाही कौन करे ?
ओर अब फिर से वन विभाग के आष्टा रेंजर शासन की मंशा को धत्ता बताते हुए मजदूरों से कराया जाने वाला कार्य बैखोफ़ होकर जेसीबी मशीन से करवा रहे है ।
आज सारी शंका की सुइयां वन विभाग के अधिकारियों की विश्वसनीयता पर जाकर चुभ रही है । शासन की मंशा ओर हुए आदेश का खुला मखोल उड़ाने वाले हो रहे इस कार्य के बारे में जब आष्टा रेंजर सुभाष शर्मा से जानने का प्रयास किया तो उन्होंने जो कहा वह बहुत ही बचकाना जवाब होकर हास्यस्पद रहा ।
सुभाष शर्मा का कहना है कि मजदूरों ने मजदूरी करने से मना कर दिया ।डिपो जहाँ गड्ढे किये जा रहे है वहाँ नरम काली मट्टी को पथरीली व पहाड़ो वाली बात कर जेसीबी चला कर रेंजर अपनी मनमानी कर रहे है ।
पर इस फर्जीवाड़े की जानकारी जिला वन विभाग को न हो यह भी सम्भव नही है ।कयोकि
परत दर परत फर्जीवाड़े हो रहे है और किसी के भी खिलाफ कार्यवाही न होना इस शंका की पुष्टि करते है ।
जिला वन विभाग के एस डी ओ राजेश शर्मा से जब दूरभाष पर इस मामले को समझना चाहा तो उन्होंने जरूर स्वीकार किया कि जो हो रहा है वह सरासर गलत है , मजदूरों से की कार्य करवाना चाहिए ।अगर जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवाये जा रहे है तो में रेंजर से जानकारी लेता हूं , ओर वास्तविकता पता कर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी ।
इस मामले को ओर अधिक समझने के लिए जब जिला फारेस्ट अधिकारी को मोबाइल लगा कर सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन अटेन्ड ही नही किया ।
अबकी बार देखने वाली बात होगी कि दोषियों के विरुद्ध विभाग के आला अफसर क्या कार्यवाही करते है, या इस बार भी यह फर्जीवाड़ा बड़े रूप में भरस्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।


Post A Comment: