शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दिल्ली, कयास का बाजार गर्म 
नई दिल्ली , एमपी मीडिया पाइंट 

 सीएम शिवराज सिंह चौहान अभी दिल्ली में हैं। बताया जाता है कि वह अपने मंत्री मंडल के दूसरे चरण के विस्तार के लिए आला कमान से चर्चा करेंगे। इसी के साथ राजनैतिक गलियारों में कयास का दौर भी गर्म हो गया है। 
 प्रदेश में कोरोना की चुनौतियों को एकतरफ कर वह दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। बीती रात उन्होंने सबसे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की, इसके बाद वे गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भी पार्टी नेताओं से इस बाबत चर्चा कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री से मुलाकात के दोरान हुई बातचीत का ब्यौरा सामने नहीं आ पाया है। 

अभी मंत्री मंडल में पांच  मंत्री

वर्तमान में  प्रदेश मंत्रिमंडल में सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा पांच मंत्री हैं। लॉकडाउन के दौरान हुए इस विस्तार में तीन भाजपा कोटे से और दो सिंधिया कोटे से मंत्री बने थे। इसके बाद से लगातार मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जाते रहे लेकिन कोरोना संकट और पार्टी हाइकमान से अनुमति नहीं मिलने के कारण ये कयास केवल कयास बन कर रह गए। 

आज फिर लगाए जायेंगे कयास

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और महामंत्री संगठन सुहास भगत भी देश की राजधानी दिल्ली में हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज सीएम शिवराज सिंह चौहान हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकत कर सकते हैं और मंत्रियों के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। 
निगाहें दिल्ली पर 
मंत्रिमंडल का विस्तार दो दर्जन सीटो पर होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखकर किये जाने की संभावना है। भाजपा के स्थापित नेताओं और सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओ की नजरें भी सी एम के दिल्ली दौरे पर लगी हुई हैं। साथ ही कांग्रेस भी उस विस्तार में अपना भविष्य खोजने के लिए दिल्ली पर निगाहें जमाएं है।
Share To:

Post A Comment: