तीन महीने पुरानी भाजपा सरकार के मुखिया बदलने की चर्चा जोरों पर
दिल्ली, एमपी मीडिया पॉइंट
 प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सोमवार दोपहर अचानक दिल्ली तलब किया गया है।  पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर  दिल्ली के लिए रवाना हुए मंत्री मिश्रा की इस यात्रा ने राजनैतिक पंडितों को विचार करने पर मजबूर का दिया है। चर्चा यह भी तेज हो गई है कि आला कमान प्रदेश में नेतृत्व बदलने पर भी विचार कर रहा है। 
 मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आज ग्वालियर जाने का कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन दिल्ली आने का निर्देश मिलते ही वे फौरन देश की राजधानी के लिए निकल गए। पार्टी नेतृत्व कैबिनेट विस्तार में उलझनों के बीच एमपी में नेतृत्व बदलने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है और इसी सिलसिले में नरोत्तम को बुलाया गया है। भाजपा की तरफ से हा फिल्हाल चुप्पी बरती जा रही है। ज्ञातव्य है कि कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद भाजपा की तरफ मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा में नरोत्तम मिश्रा का नाम भी चर्चा में आया था लेकिन शिवराज सिंह चौहान की चौथी बार ताजपोशी के बाद यह केवल अनुमान भर बनकर रहा गया। अब दिल्ली दरबार के बुलावे ने फिर से उस अनुमान को हवा दे दी है। 

ये भी बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और वरिष्ठ नेता सुहास भगत रविवार से ही दिल्ली में हैं और  प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर रहे हैं। सोमवार सुबह यह भी खबर आई थी कि केंद्रीय नेताओं के साथ हुई बैठक में संभावित मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं और 30 जून को शपथ ग्रहण हो जाएगी। यह भी बताया गया कि दिल्ली ने शिवराज की पसंद के कम से कम पांच नामों को नए मंत्रियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। ताज़ा जानकारी ने अब राजनैतिक हलचल बढ़ा दी है और नेतृत्व परिवर्तन की बात सामने आई है। हकीकत क्या है यह आने वाला समय ही बताएगा।
Share To:

Post A Comment: