मृतक
युवक ने लगाई फांसी,
रुपयों का कथित लेनदेन फांसी की वजह बनकर उभर रहा है...

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर क्षेत्र मे रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी अनुसार इछावर थाना अंतर्गत कालापीपल जागीर में रहने वाले एक 22 वर्षीय शैलेन्द्र पिता लखनलाल राठौर ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली। उसे फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए इछावर लाया गया।
 मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शैलेंद्र को बैरागढ़ भोपाल के किसी व्यक्ति से रुपयों का लेनदेन था। उसी लेनदेन को लेकर भोपाल बैरागढ़ के व्यक्ति का शैलेंद्र को रोज फोन आते थे। जानकारी के अनुसार कल रात में उसे उसी व्यक्ति का फोन आया था।
वहीं परिजन भी उसके द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान हैं। और फिलहाल बेहाल होने की वजह से कुछ कहने की स्थिति मे नहीं हैं।
Share To:

Post A Comment: