एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजीटिव आई
अभी तक कुल 1327 सेंपल जांच के लिए भेजे गए
इछावर/सीहोर 01 जुलाई,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया एवं इछावर बीएमओ डा बीबी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इछावर  के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति दीवड़या फाटक मोहल्ले का रहने वाला है।

जिले में कुल पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 4 हो गई है। बुधवार को 12 व्यक्तियों क सैंपल जांच हेतु लिए गए हैं। आज लिए गए सैंपलों में 9 सैपल आष्टा तथा इछावर व नसरुल्लागंज एवं सीहोर का 1-1 सैंपल शामिल है।
सीहोर शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 4 रिमझिम ढाबा वाले क्षेत्र में 18 घरों का सर्वे कर 55 व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबधी जानकारी सर्वे दलों द्वारा प्राप्त की गई। वहीं वार्ड नंबर 27 सब्जी मंडी में 37 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 250 व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई है। वार्ड नंबर 27 के बफर जोन में 67 घरों का सर्वे कर 261 व्यक्तियों के स्वास्थ्य फालोअप लिया गया। कंटेनमेंट एरिया सैकड़ाखेड़ी रोड स्थित वार्ड नंबर 4 में दो सर्वे दलों द्वारा 45 घरों का सर्वे कर 243 व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी प्राप्त की गई। वहीं बफर एरिया में 65 घरों का सर्वे कर 278 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया। इधर वार्ड नंबर 13 में तीन सर्वे दलों द्वारा 94 घरों का सर्वे कर 347 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया। वहीं बफर एरिया में 323 घरों का सर्वे कर 1185 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया।
जिले में अन्य देशों से सीहोर पहुंचे कुल व्यक्तियों की संख्या 232 है जिनमें से 184 लोगों की अब तक स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी ऐसे व्यक्ति की पहचान नहीं की गई जो अन्य राज्यों और अन्य जिलों से लौटे थे। जिले में अब तक होम कोरेंटाईन किए गए व्यक्तियों की संख्या 43913 है। डॉ. डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसे व्यक्ति जो विदेश से सीहोर जिले में नहीं लौटे थे परंतु अन्य जिलों एवं राज्यों से लौटे थे और विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए। अब तक कुल 43913 व्यक्तियों का होम कोरेंटाइन पूर्ण किया जा चुका है। जिले से अब तक कुल 1327 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 1248 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। 39 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। अभी तक हास्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 14 है।
Share To:

Post A Comment: