श्यामपुर तहसील में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ-कांग्रेस
सीहोर/श्यामपुर, एमपी मीडिया पाइंट
भाजपा सरकार में शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वालों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अमीर उठा रहे हैं। इसकी हकीकत गरीबी रेखा सूची में अपात्रों के नाम शामिल हो जाने से बने हैं। यह स्थिति पिछले कई साल से जांच पड़ताल में अभाव में कारण चल रही है। पीएम योजना सहित अन्य योजनाओं में सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक सहित अन्य की मिली भगत से काम हो रहा है। उक्त आरोप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग ने लगाते हुए मंगलवार को श्यामपुर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ज्योति पटेल को सौंपकर अपात्रों का नाम सूची में हटाने और अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव और युवा कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर ने बताया कि इन दिनों वास्तविक गरीब भाजपा के राज में राशन के लिए चक्कर लगा रहे है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, लोधीपुरा, नाईहेडी, मानपुरा, छतरपुरा सहित अन्य दर्जनों गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण पात्र लोग अभी भी कच्चे मकानों में रह रहे है। अपात्र लोगों के पक्के मकान बन गए है। योजना के तहत प्रशासन ने लाखों की राशि खर्च कर दी है। इसके बाद भी असली गरीबों को अभी तक आवास नहीं मिले है। यह लोग आज भी कच्चे मकानों और झोपडिय़ों में रह रहे है। हालात में वास्तविक रूप से गरीब परिवारों के लिए संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है आदि समस्याओं को लेकर आगामी मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री हरीश आर्य, भंवर लाल पाटिल, पूर्व सरपंच मांगीलाल पटेल, रामभजन, मान सिंह मेवाड़ा, शमशुद्दीन खां, रामेश्वर दयाल, छीतर खां, रामेश्वर, जुगल किशोर, कृपाल सिंह, प्रीतम सिंह, लखन मालवीय आदि शामिल थे।

Post A Comment: