Home
Unlabelled
बुधनी: यह क्या हो रहा है कोरोना के मामले मे...
बुधनी,योगेश राजपूत एमपी मीडिया पाइंट

पहले तो एक नवयुवक को कोरोना के लक्षण आने पर अपनी जांच कराने के लिए एक संभाग से दूसरे संभाग तक अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े और उसे सफलता तब मिली जब उसने भोपाल संभाग के बुधनी सीएससी पहुंचकर स्थानीय पता लिखवाया फिर उसका सैंपल लिया गयाl मंगलवार को पीड़ित युवक बुधनी अस्पताल पहुंचा जहां उसे बताया गया कि वह कोरोना से ग्रसित हैl इसी बीच स्थानीय प्रशासन ने होशंगाबाद जिले के अधिकारियों को मामले की सूचना दी लेकिन 2 घंटे तक दो संभागों के बीच में खींचतान चलती रही और कोरोना पीड़ित अस्पताल के चबूतरे पर बैठा रहा समय अधिक हो जाने के कारण उसके सब्र का बांध टूट गया और वह पीपीई किट पहन कर अपनी मोटरसाइकिल से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर होशंगाबाद के पवारखेड़ा कोविड केयर सेंटर पहुंच गया बुधवार को एक बार फिर उसके सैंपल कराए गए और आश्चर्यजनक ढंग से उसी दिन पीड़ित को नेगेटिव दिखा दिया गयाl अब सवाल यह उठता है कि बुधनी में कराए गए सैंपल की रिपोर्ट गलत थी या फिर होशंगाबाद मैं आई रिपोर्ट लेकिन यहां पर उल्लेख करना आवश्यक होगा कि उस पीड़ित युवा ने अपनी मानसिक शक्ति की दम पर कितना संघर्ष किया इस बीच उसके परिजनों पर क्या बीती होगी यदि इस स्थान पर कोई बुजुर्ग या अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति होता तो क्या परिस्थितियां निर्मित होती और यदि इसी परिस्थिति में कोई राजनेता या उच्च अधिकारी होता तो क्या इस महामारी का ऐसा मजाक बनाया जाता सवाल किया जाना लाजमी है लेकिन फिलहाल जवाब देने वाले मुंह छिपा रहे हैंl
Back To Top
Post A Comment: